Jalandhar News: भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने खराब कानून व्यवस्था पर AAP सरकार को घेरा, बोले- पंजाब में लूट, हत्या और फिरौती के मामले बढ़े, पीड़ितों की शिकायत नहीं सुन रही पुलिस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 497 शब्द|📅 31 Dec 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार दिन व दिन बिगड़ी जा रही है। आए दिन गैंगेस्टरो द्वारा लोगों को सरेआम गोलियां मारी जा रही है। जिसको लेकर आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमे उन्होंने कहा है कि जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है तब से पंजाब में लूट, हत्या और फिरौती के मामले बढ़ गए है।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

इसके साथ ही उन्होंने आज टिम्पी चावला की हत्या को लेकर मान सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए है। उन्होंने आज कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव पंजाब को ई-मेल के माध्यम से दिनांक 21-12-2022 को एक पत्र लिखा, जिसमें सविंदर कौर द्वारा भेजा गया ई-मेल पत्र संलग्न किया गया है। उक्त उत्तर में स्पष्ट है कि उक्त पत्र किस विभाग को भेजा जाए, इसकी जानकारी सीएम कार्यालय को नहीं है।

अन्यथा सीएम कार्यालय ने यह नहीं लिखा होता, “यदि ईमेल किसी अन्य विभाग/विभागों से संबंधित है, तो इसे आवेदक को सूचित करते हुए उसे/उन्हें अग्रेषित किया जा सकता है। यह ध्यान देने योग्य है कि सविंदर कौर दिवंगत स. भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला की विधवा ने 17-1222 को पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर अनुकंपा के आधार पर 2 करोड़ रुपये और नौकरी की मांग की, क्योंकि उनके पति टिम्मी चावला की 7-12-2022 को नकोदर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

उसके सुरक्षा गार्ड की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरक्षा गार्ड के परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिली है और उसके परिजनों को सेवा में होने के कारण अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिलेगी लेकिन एकमात्र कमाने वाले पीड़ित टिम्मी चावला के परिवार को सरकार से मदद के रूप में कुछ भी नहीं मिला। मृतक टिम्मी चावला अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और 36 वर्ष की धर्म पत्नी के साथ 4 वर्ष और 9 वर्ष की दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

कालिया ने आगे कहा कि सीएम कार्यालय ने उक्त पत्र को ठीक से नहीं पढ़ा है न्यथा सीएम कार्यालय ने इन शब्दों को पत्र में नहीं लिखा होता, “प्रेषक से यह भी अनुरोध है कि वह अपनी शिकायत को सभी विवरणों के साथ ऑनलाइन पोर्टल ittp://connect.punjab.gov.inI” पर अपलोड करें। क्योंकि उक्त पत्र में पीड़ित परिवार के बारे में पूरी जानकारी है।

कालिया ने आगे कहा की सीएम कार्यकाल मुख्य सचिव को इन शब्दों के साथ निर्देश देता है “आपसे अनुरोध है कि इस मामले में सरकार के नियमों के अनुसार तत्काल कार्रवाई करें। इससे पता चलता है कि सीएम कार्यकाल ने पत्र को आम मामले के रूप में लिया है। इसके लिए कोई नया नियम बनाने की आवश्यता नहीं है। सरकार कैबिनेट में निर्णय लेकर पीड़ित परिवार को अनुकंपा के आधाकर पर नौकरी और आर्थिक मदद दे सकती है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *