UP News: ट्विटर पर योगी के नाम रहा साल का अंतिम दिन, टॉप ट्रेंड हुआ हैशटैग UPYogi2022

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 31 Dec 2022

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: साल 2022 के अंतिम दिन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी के सुशासन की चर्चा जोर-शोर से हुई। इस दौरान ट्विटर पर हैशटैग UPYogi2022 लगातार कई घंटे तक टॉप ट्रेंड में बना रहा। यूजर्स ने 2022 को सीएम योगी का साल घोषित करते हुए उनके सुशासन, खासकर कानून व्यवस्था, माफिया राज के अंत, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और महिला सुरक्षा को लेकर तारीफ की।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

वहीं 2023 में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी ट्विटर पर यूजर्स ने सीएम योगी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। शनिवार को साल के आखिरी दिन ट्विटर पर 40 करोड़ यूजर्स तक हैशटैग UPYogi2022 पहुंचा। वहीं तकरीबन 20 हजार यूजर्स ने इस हैशटैग के जरिए योगी सरकार पर विश्वास जताते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इसके अलावा लगभग 50 हजार यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए सीएम योगी के शासन को साल 2022 के दौरान सबसे उपयोगी बताया। यूजर्स के अनुसार जिस तरह से यूपी में राजनीतिक सरपरस्ती पाए माफिया की कमर तोड़ी गयी है वो काबिले तारीफ है। इसकी वजह से प्रदेश में उद्योग धंधे का माहौल बना है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में प्रदेश की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *