Jalandhar News: जालंधर में STF को बड़ी कामयाबी, ड्रग सप्लाई करने जा रहे युवक गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 03 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बार फिर तस्करों के खिलाफ कामयाबी मिली है। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

तस्करों के पास से 210 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। उक्त आरोपी मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति को हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे तभी रास्ते में STF के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

STF के AIG सुरिंदर कुमार ने बताया कि लोहारका रोड से पकड़े गए उक्त हेरोइन तस्करों की पहचान अबदी करमपुरा निवासी इमैनुएल के सन्नी पुत्र फतेहगढ़ चूड़ी रोड अमृतसर, विक्की मट्टू पुत्र नरिंदर सिंह और गौरव पुत्र सुभाष दोनों निवासी फैजपुरा फतेहगढ़ के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

एआईजी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि तीनों युवक गरीब परिवार के थे और जीवन यापन के लिए छोटे-मोटे काम करते थे। अधिक पैसे कमाने के लालच में उन्हें नशीला पदार्थ बेचने के लिए विवश किया जाता था। जानकारी के अनुसार आरोपी ने मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स में हेरोइन रखी थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ एसटीएफ मोहाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *