Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा बनकर लोगों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं साइबर क्राइम अपराधी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 03 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज जालंधर शहर में कुछ लोगों को एक फोन कॉल आई जिस पर फोन पर बोलने वाले ने अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) का (पी ए) बताया और साथ ही विधायक रमन अरोड़ा से बात करने को कह कर फोन किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया। दूसरे व्यक्ति ने सामने वाले व्यक्ति से पैसे की मांग की जिसके पीछे अलग-अलग कारण बताएं।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें आज कुछ लोगों की कॉल आई कि हमें आपका (पी ए) बनकर फोन आ रहा है। जिसमें फोन करने वाला व्यक्ति थोड़ी देर के बाद एक दूसरे व्यक्ति से बात करवाता है। जो अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा बताता है और अलग-अलग तरीकों से बात कर पैसे मांग रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उनको फोन कर बताने वाले व्यक्तियों ने बताया कि जब हमने बात की तो हमें शक पड़ा की आवाज विधायक रमन अरोड़ा की नहीं है और हमारे साथ ठगी करने की कोशिश हो रही है इसीलिए उन्होंने सारी जानकारी विधायक रमन अरोड़ा को दी। विधायक रमन अरोड़ा ने शहरवासियों को अपील की कि इस प्रकार की फोन कॉल का ध्यान रखें और जैसे ही किसी को इस प्रकार की कॉल आती है, तो तुरंत पुलिस या उनको सूचित करें।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा बनकर लोगों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं साइबर क्राइम अपराधी

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर जालंधर को कर दी है और पुलिस जल्द ही इस पर कार्रवाई करेगी लेकिन इसी के साथ लोगों को भी सचेत रहने की अपील की कि आजकल जिस प्रकार से साइबरक्राइम हो रहा है तो इस प्रकार की कॉल को बहुत ही संजीदा से लें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *