Jalandhar News: श्री सम्मेद शिखर क्षेत्र को टूरिस्ट प्लेस बनाने का फैसला तुरंत रद्द किया जाए- अमरजीत अमरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 03 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: झारखंड सरकार द्वारा तीर्थ राज श्री सम्मेद शिखर जी को टूरिस्ट स्थल बनाने के फैसले का जैन समाज पुरजोर कर रहा है। इस विरोध में जैन समाज का साथ देते हुए जिला भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत अमरी ने आज कहा कि श्री सम्मेद शिखर क्षेत्र को टूरिस्ट प्लेस बनाने का फैसला बिल्कुल गलत है और इस फैसले ने जैन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

उन्होंने कहा कि जो भावनाएं किसी भी धर्म के फैसले को ठेस पहुंचाते हैं उन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। अमरी ने कहा कि अगर सम्मेद शिखर को अगर पर्यटन क्षेत्र बनाया जाता है तो पर्यटकों के आने की वजह से यहां मांस, शराब का सेवन भी किया जाएगा जोकि अहिंसक जैन समाज के लिए अपने पवित्र तीर्थक्षेत्र में ऐसे कार्य असहनीय हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

वहीं आज जैन समाज (जालंधर) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के नाम डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।  इसमें मांग की गई कि टूरिस्ट प्लेस बनाने की नोटिफिकेशन तुरंत रद्द की जाए। साथ ही कहा कि अगर सरकार ने अल्पसंख्यक जैन समाज की माँग को नहीं माना तो जैन समाज पंजाब अपने तीर्थ की रक्षा के लिए आंदोलन करेगा।

इस अवसर पर प्रधान सुखपाल जैन, राजेश जैन, रविंद्र जैन, सुनील जैन, अनूप जैन, विपिन जैन, अमित जैन, गुलशन जैन, सुदीप जैन, नीरज जैन, गौरव जैन, अनील जैन, विकास जैन,सुनील जैन ,हरीश जैन, दिनेश जैन, पंकज जैन, पियूष जैन आदि उपस्थित थे।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *