Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा द्वारा छाती के कैंसर की प्राथमिक जांच के लिए सिवल अस्पताल समाना में स्थापित डिजिटल स्क्रीनिंग डिवाइस का किया उद्घाटन

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 738 शब्द|📅 03 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के निवासियों को मानक स्वास्थ्य सहूलतें उपलब्ध करवाने के मंतव्य से आज सिवल अस्पताल समाना में ब्रैस्ट कैंसर ए. आई. डिजिटल प्रोजैक्ट के अंतर्गत छाती के कैंसर की प्राथमिक जांच एक नयी तकनीक से करने संबंधी स्थापित किए थर्मल स्क्रीनिंग डिवाइस का उद्घाटन माननीय स्वास्थ्य मंत्री पंजाब स. चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने करके लोगों को समर्पित किया।

Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा द्वारा छाती के कैंसर की प्राथमिक जांच के लिए सिवल अस्पताल समाना में स्थापित डिजिटल स्क्रीनिंग डिवाइस का किया उद्घाटन

इस मौके पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री पंजाब स. चेतन सिंह जोड़ामाजरा कहा कि पंजाब में ब्रैस्ट कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसके केस हर साल 5 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं। साल 2021 के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 4446 मरीज़ इस बीमारी साथ पीड़ित हैं। इनमें से ज़्यादातर मरीज़ों की पहचान तीसरी या चौथी स्टेज़ पर होती है। जिसका बड़ा कारण लोगों में इस बीमारी के लक्षणों की पहचान संबंधी जागरूकता की कमी और ब्रैस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग जल्द न होना है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

उन्होंने कहा कि यदि छाती के कैंसर की पहचान समय पर हो जाती है तो जहाँ इसका इलाज आसान हो जाता है वहीं इस बीमारी की गंभीरता से भी बचा जा सकता है। इसका पूरी तरह इलाज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मंतव्य से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निरमय और रौशे इंडिया के सहयोग से पंजाब में तीस साल से अधिक उम्र की हरेक औरत का इस बीमारी संबंधी नयी डिजिटल तकनीक के द्वारा मुफ़्त टैस्ट करने के लिए एक प्रोजैक्ट शुरू किया गया है।

जिसके अंतर्गत आज समाना के सिवल अस्पताल में इस टैस्ट की शुरुआत की गई है। यह टैस्ट छाती के कैंसर की जांच के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले एक और टैस्ट मैमोग्राफ़ी के समान है जिसकी लागत लगभग 2000 रुपए है, परंतु सरकार की तरफ से यह टैस्ट बिल्कुल मुफ़्त किया जाएगा। इस तरह ब्रैस्ट कैंसर की प्राथमिक जांच और मुफ़्त जांच प्रदान करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

उन्होंने कहा कि इस तरह की तकनीक को एक मोबायल वैन के द्वारा गाँव-गाँव तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, निरमय और रौशे इंडिया को बधाई दी जो राज्य सरकार के मंतव्य अनुसार गरीब लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सहूलतें देने के लिए हमेशा यत्नशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि सिवल अस्पताल समाना में दो और डायलसिस मशीनें स्थापित हो गई हैं जोकि जल्द ही काम करना शुरू कर देंगी।

इसके इलावा यहाँ मरीजों के लिए अल्ट्रासांउंड की सुविधा भी जल्द शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने कि कहा कि पंजाब के अलग-अलग अस्पतालों में स्टाफ की कमी को जल्द ही पूरा किया जाएगा। डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब डा. रणजीत सिंह घौतरा ने आम लोगों से अपील की कि वह इस तरह की बीमारियों के बारे जागरूक हों और सरकार की तरफ से मुहैया करवाई जा रही इस मुफ़्त सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं जिससे छाती के कैंसर जैसी घातक बीमारी को समय रहते पहचाना जा सके और शिनाख़्त किए गए मरीज़ का योग्य इलाज करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष योजना के अंतर्गत हर कैंसर पीड़ित मरीज़ का 1.5 लाख रुपए तक का इलाज सरकारी और मान्यता प्राप्त अस्पतालों में मुफ़्त करवाया जा रहा है। इस मौके पर सहायक डायरैक्टर कम नोडल अफ़सर डा. सन्दीप सिंह की तरफ से प्रोग्राम के बारे विस्तार में जानकारी दी और बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत चरणबद्ध ढंग से पंजाब के सभी जिलों को कवर किया जा रहा है।

सिवल सर्जन डा. दलबीर कौर की तरफ से मुख्य मेहमान और आए हुए सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया और बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत जिले के पैरा मैडीकल स्टाफ को प्रशिक्षण देकर और सर्वे करवा कर छाती के कैंसर के लक्ष्णों वाली शक्की औरतों की सूची तैयार की गई है। जिन की अलग-अलग ब्लॉकों में जाकर टीम की तरफ से इस डिवाइस के द्वारा प्राथमिक जांच की जाएगी।

सीनीयर मैडीकल अफ़सर डा. रिश्मा भोरा द्वारा आये हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर ज़िला परिवार कल्याण अफ़सर डा. एस. जे. सिंह, निरमय संस्था के सी. ओ. विक्की नन्दा, प्रोग्राम मैनेजर तरनजीत कौर, ज़िला मास मीडिया अधिकारी कृष्ण कुमार, समूह स्टाफ और जांच करवाने आईं औरतें भी शामिल थी।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *