Punjab News: खेल मंत्री ने नयी खेल नीति के मसौदे पर माहिरों की कमेटी के साथ की मैराथन चर्चा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 598 शब्द|📅 03 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की तरफ से राज्य को खेल में अग्रणी राज्य बनाने के किये वादे पर चलते हुये खेल विभाग द्वारा बनाई जा रही नयी खेल नीति इस साल लागू कर दी जायेगी। यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ पंजाब भवन में खेल नीति के मसौदे पर विचार-विमर्श करने के लिए चली मैराथन मीटिंग के उपरांत जारी प्रैस बयान में कही।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

विभाग के सीनियर अधिकारियों और माहिरों की कमेटी के साथ तीन घंटे चली मीटिंग में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि पंजाब में खेल माहौल सृजन करने के लिए रचनात्मक काम किये जाएं और खिलाडिय़ों और कोचों को उत्साहित किया जाये। मसौदे में खिलाडिय़ों को नौकरियां, नगद इनाम, नया टेलेंट ढूँढ कर उसे बढिय़ा मंच मुहैया करवाने, स्कूलों-कॉलेजों को खेल का केंद्र बनाने, कोचों के लिए अवार्ड शुरू किए जाएँ।

खेल नीति में खेल के क्षेत्र में पंजाब का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने वाले खिलाडिय़ों को उपलब्धियां अनुसार नौकरियाँ देने को प्रमुखता देने की बात कही गई। खिलाडिय़ों को दिए जाते नकद पुरुस्कारों की सूची वाले खेल टूर्नामैंटों में वृद्धि पर विचार किया गया जैसे कि पैरागेमज़, एक साल या दो साल के दरमियान होने वाले विश्व कप और अलग-अलग खेलों के प्रतिष्ठित टूर्नामैंटों को शामिल करने का फ़ैसला किया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

नयी खेल नीति में कोचों की अहमीयत पर ज़ोर देते हुये जहाँ विभाग में नये कोच भर्ती करने पर ज़ोर दिया जायेगा वहीं खिलाडिय़ों को दिए जाते महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड की तजऱ् पर कोचों के लिए भी स्टेट अवार्ड शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड को हर साल देने का प्रबंध किया जाये।

पंजाब में खेल अनुकूल माहौल सृजन करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों का डेटाबेस आधारित एप और वैबसाईट तैयार करने पर बातचीत हुई। अपने-अपने इलाकों में खेल के लिए कुछ करने की इच्छा रखते प्रवासी पंजाबियों की सुविधा के लिए पोर्टल बनाया जाये। इसके इलावा नामी खिलाडिय़ों के गांवों/शहरों की एंट्री पर खिलाड़ी से सम्बन्धित बोर्ड लगाए जाएँ।

स्टेडियमों के नाम खिलाडिय़ों पर रखने पर भी विचार किया गया। पंजाब की खेल उपलब्धियों को दर्शाता राज्य में एक म्युजिय़म बनाने पर भी विचार किया गया। खेल विभाग को अगले सैशन 2023-24 के लिए कैलंडर तैयार करने के निर्देश दिए गए जो स्कूल गेमज़ और यूनिवर्सिटी गेमज़ की तरीखों को ध्यान में रख कर बनाया जाये जिससे किसी अन्य खेल मुकाबले से तरीखों का मेल न हो।

खेल वतन पंजाब के विजेता खिलाडिय़ों में से खिलाडिय़ों का एलीट पुल बना कर उनको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करने पर ज़ोर दिया गया। इसी तरह चुनिन्दा खेलों की अकैडमियां स्थापित करने के बारे भी विचार किया गया। कालेजों में खेल विंग बढ़ाने और स्कूलों में खेल गतिविधियों के लिए समय निर्धारित करने पर भी विचार किया गया।

मीटिंग में प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी, खेल विभाग के डायरैक्टर राजेश धीमान के इलावा नयी खेल नीति बनाने के लिए बनाई माहिरों की कमेटी के सदस्यों पूर्व डी. जी. पी. राजदीप सिंह गिल, द्रोणाचार्य ऐवार्डी गुरबख़श सिंह संधू, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लैफ्टिनैंट जनरल (रिटा.) जे. एस. चीमा और रजिस्ट्रार कर्नल एन. एस. संधू और गुरू कांशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो के खेल डायरैक्टर डा. राज कुमार शर्मा ने अपने- अपने सुझाव दिए।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *