Weather Today Himachal: हिमाचल में लैंड स्लाइड, नेशनल हाईवे समेत 97 सड़कें बंद, भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, शिमला। Weather Today Himachal: मानसून (Monsoon) की बारिश (Rain) ने हिमाचल में भारी आफत मचाई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में गुरुवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व भूस्खलन (Land Slide) के कारण काफी 13 मकानों व 17 गौशालाओं को नुकसान हुआ है। अभी तक बरसात के दौरान 802.26 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 97 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। भूस्खलन के कारण मंडी से कुल्लू जाने वाला एनएच-21 9 मील पर अवरुद्ध हो गया

Himachal-Rain
Himachal-Rain

इन जगहों पर बाढ़ का अलर्ट जारी

आज मौसम विभाग (IMD) ने चार जिलों चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू को छोड़कर अन्य जिलों में कुछ आंधी व भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

कीरतपुर-मनाली फोरलेन लगभग छह घंटे बंद रहा। लाहौल स्पीति जिला में दारचा-शिंकुला मार्ग पर फिर बाढ़ आई। जबकि दारचा-शिंकुला-जंस्कार व उदयपुर-किलाड़ मार्ग पांच दिन से बंद है।

Weather Today Himachal: हिमाचल में लैंड स्लाइड, नेशनल हाईवे समेत 97 सड़कें बंद, भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी

बाढ़ में लापता 36 लोगों की तलाश

बंद सड़कों में मंडी में 40, कुल्लू में 26, शिमला में 15, कांगड़ा में छह, सिरमौर में चार, लाहुल स्पीति में दो, किन्नौर में दो और चंबा में एक सड़क बंद है। शुक्रवार को शिमला सहित कई स्थानों पर करीब एक घंटे तक भारी वर्षा ने लोगों को डरा दिया और चिंताओं को बढ़ा दिया।

मौसम विभाग सभी जिलों में 13 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर में शुक्रवार तक बाढ़ की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी में नदी-नालों व भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने को कहा है। 31 जुलाई की रात को शिमला, कुल्लू व मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता 36 लोगों की तलाश जारी है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *