Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा नशों के खि़लाफ़ जंग तेज़, नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त करने के हुक्म

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 03 Jan 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: राज्य में नशों की कुरीति के खि़लाफ़ जंग और तेज़ करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अधिकारियों को नशा तस्करी के घृणित जुर्म में शामिल तस्करों की जायदाद कुर्क करने के हुक्म दिए हैं।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने नशों के बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशों की तस्करी में शामिल बड़ी मछली को पहले ही जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करते हुए तुरंत इनकी जायदाद ज़ब्त की जाये।मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कानून में अपेक्षित संशोधन करने की ज़रूरत हुई तो तुरंत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिस अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में नशा की बिक्री का मामला सामने आया तो इस कोताही के लिए वह अधिकारी ही जवाबदेह होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

भगवंत मान ने कहा कि नशों की तस्करी में शामिल अधिकारियों के खि़लाफ़ भी सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि गाँव वासियों की तरफ से अपने-अपने गाँवों को नशा मुक्त बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करने को यकीनी बनाया जाये।

भगवंत मान ने कहा कि इनको ग्रामीण विकास फंड के अंतर्गत दी जातीं ग्रांटें और अन्य लाभ देने को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पास करने वाले गाँवों की सुरक्षा को पूरी तरह यकीनी बनाया जायेगा।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *