Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा भारत के उप-राष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार मिलनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 04 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Punjab News पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज यहाँ भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के साथ उनकी सरकारी रिहायश पर शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। उप-राष्ट्रपति को नए साल की बधाई देते हुए भगवंत मान ने कामना की कि नया साल उनके और परिवार के लिए खुशियाँ, शान्ति और ख़ुशहाली लेकर आए।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

मुख्यमंत्री ने श्री धनखड़ को जानकारी दी कि राज्य सरकार अपने महान आज़ादी संग्रामियों के सपनों को साकार करने के लिए अथक यत्न कर रही है जिससे विकास नीतियाँ और भलाई स्कीमों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा सके।

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा भारत के उप-राष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार मिलनी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वपक्षीय विकास के साथ-साथ सांप्रदायिक सदभावना, अमन-शान्ति और भाईचारक सांझ की जड़ें और मज़बूत करने के लिए सौहार्द से आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इस दौरान उप-राष्ट्रपति ने राज्य में शानदार जीत से चुने जाने के लिए भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि राज्य सरकार अपने लोगों के जीवन को ख़ुशहाल बनाने के लिए और उत्साह के साथ काम करेगी।

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *