Punjab News: गैंगस्टर अर्श डल्ला का बड़ा कबूलनामा, ‘परमजीत की हत्या मैंने की’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 05 Jan 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में लुधियाना के हल्का जगराओं के बारदके गांव में हमलावरों ने घर में घुसकर परमजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। परमजीत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उस दौरान उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। परमजीत की हत्या की जिम्मेदारी अर्श डल्ला ने ली है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक अर्श डल्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि गांव बारदके में जो हत्या हुई थी, वह उसने की है। अर्श ने अपनी पोस्ट में लिखा, “गांव मिन्नियां का मेरा छोटा भाई दिलप्रीत धालीवाल इन लोगों से बहुत परेशान था। दिलप्रीत ने उनसे दुखी होकर आत्महत्या कर ली। हमने अपने छोटे भाई की मौत का बदला लिया है।

Punjab News: गैंगस्टर अर्श डल्ला का बड़ा कबूलनामा, 'परमजीत की हत्या मैंने की'

यह तो शुरुआत है, जिस किसी में भी भ्रम है, हमे बता दे हम उसका भ्रम निकाल देंगे” गैंगस्टर अर्श डल्ला ने इस पोस्ट को गैंगस्टर जयपाल जस्सी को टैग किया है। मृतक परमजीत के परिजनों ने बताया कि उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन कभी गंभीरता से नहीं लिया। अब हमलावर सीधे घर में घुसे और फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। जिस फेसबुक आईडी से पोस्ट शेयर की जा रही है, उसका भी पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी सफेद रंग की आई-10 कार में आया था। जिसके बाद पुलिस वाहन का पता लगाने में जुट गई है।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *