Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमत में आयी गिरावट, ये रहा 10 ग्राम सोने का रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price Hiked
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 05 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में कई दिन से चल रही तेजी पर आज यानि गुरुवार को विराम लग गया है। इसके साथ ही सोना दो साल पुराने र‍िकॉर्ड को तोड़ने में चूक गया। अक्‍टूबर 2022 में 50,000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर चल रहा सोना एक द‍िन पहले 56,000 के पार पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

लेक‍िन गुरुवार को अब यह ग‍िरकर 56,000 के नीचे आ गया है। हालांक‍ि वहीं पर जानकारों का कहना है आने वाले समय में इसके दाम 62,000 रुपये पर पहुंच सकते हैं। अगस्‍त 2020 में सोने की कीमत अब तक का र‍िकॉर्ड बनाकर 56,200 रुपये पर पहुंच गई। इसके बाद रेट में र‍िकॉर्ड लेवल को क्रॉस नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार बुधवार शाम को सोना चढ़कर 56142 रुपये प्रत‍ि 10 और चांदी 69371 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी। लेक‍िन गुरुवार सुबह दोनों कीमती धातुओं ने ग‍िरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। चांदी भी प‍िछले द‍िनों 70,000 के लेवल पर पहुंचने के बाद नीचे आई थी।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *