Firing News: अस्पताल में उपचार करवाने आए कुख्यात गैंगस्टर पर दिन दहाड़े फायरिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 05 Jan 2023

डेली संवाद, राजस्थान। Firing News: राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ इलाके में गुरुवार उपजिला में फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पर बदमाशों ने गोलियां चलाई है। घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और एक बदमाश को पकड़ भी लिया गया है। वहीं एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक बहरोड़ जिला अस्पताल में मेडिकल कराने लिए लाए गए कुख्यात बदमाश विक्रम उर्फ लादेन पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में विक्रम उर्फ लादेन बाल-बाल बच गया, लेकिन अस्पताल में दवा लेने आई दो महिलाओं के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां हम आपको बता दे कि लादेन गैंग और पपला गुर्जर के बीच पुरानी रंजिश है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद बहरोड़ पुलिस ने बदमाशों को पकडे के लिए नाका लगा दिया गया है। मिली जानकरी के मुताबिक विक्रम उर्फ लादेन दो दिन की पुलिस रिमांड है पर जहां बहरोड़ पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए उसे लेकर अस्पताल पहुंची थी। वहीं घटना में पास में मौजूद दो महिलाओं को गोली लगने के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *