Crime News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस गैंग के 2 शार्प शूटर समेत 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 05 Jan 2023

डेली संवाद, अंबाला। Crime News: हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के 2 शार्प शूटर समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। निहारसी गांव निवासी कुलदीप सिंह को मारने के लिए शार्प शूटरों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, लेकिन शिनाख्त नहीं होने के कारण उनकी कोशिश नाकाम रही। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 1 देशी पिस्टल, 1 वाहन बरामद किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

CIA-1 आज आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। अम्बाला के निहारसी गांव निवासी कुलदीप कुमार ने 20 दिसंबर को नागल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कुलदीप ने बताया था कि उसके ससुर का घर यमुनानगर के बलाचौर गांव में है।

उसे 12 दिसंबर को पता चला कि बलाचौर गांव निवासी सौरभ पाल, मामचंद, परमजीत कौर और चंद्र मोहन ने उसे जान से मारने की सुपारी दी थी, लेकिन उसने इसकी अनदेखी की। सौरभ पाल अमेरिका में रहते हैं।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

कुलदीप कुमार ने कहा कि उन्होंने उसे 1-2 बार मारने की कोशिश की। कुलदीप कुमार की तहरीर पर नागल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34, 506 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी।

CIAm-1 ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो जनवरी को भोपाल के शार्प शूटर महेंद्र सिंह व राजस्थान के रमेश को गिरफ्तार किया था। ये दोनों शूटर गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *