Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते सर्विस सेंटर के अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 196 शब्द|📅 05 Jan 2023

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब के बरनाला से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सेवा केंद्र बरनाला के वरिष्ठ संचालक अरविन्द चक्षु और एक निजी व्यक्ति सतविंदर सिंह उर्फ सतपाल सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गुरमेल सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी उससे 5000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। उसके परिचित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 15,000 रुपये की मांग की गई थी।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

विजिलेंस टीम ने आरोपित अरविन्द चक्षु व सतविंदर सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा। विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *