Mayor Election: मेयर चुनाव के दौरान जबरदस्त हंगामा, BJP-AAP पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 06 Jan 2023

डेली संवाद, दिल्ली। Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर का चुनाव हो रहा है। सिविक सेंटर में डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के 6 सदस्यों का भी चयन (MCD Mayor Election) किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की कार्यवाही में जमकर हंगामा हुआ।

बताया जा रहा है कि मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान पार्षद एक-दूसरे के साथ तीखी बहस करते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

दरअसल, आम आदमी पार्टी की तरफ से पार्षद मुकेश गोयल ने आपत्ति जताई कि सबसे पहले निर्वाचित की शपथ करवानी चाहिए मनोनीत की नहीं। सदन में भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की हुई। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्यों डर रही है। आप नैतिक रूप से हार चुकी है। क्या उसे लगता है कि उसके पार्षद उसकी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

इस चुनाव में 250 चुने हुए पार्षद वोट करेंगे, साथ ही दिल्ली के 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद और मनोनीत लोगों में 14 विधायक जो दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की सहमति पर बनाए गए हैं, वो भी मतदान में हिस्सा लेंगे।

कुल मिलाकर इस चुनाव में 274 लोग ही वोटर होंगे। सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव की होगा।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *