Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले, नौजवानों को रोजगार का दिया बड़ा मौका

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 06 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अध्यक्षता में आयोजित पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet Meeting) की बैठक में कई अहम फैसले किए गए है। हरपाल चीमा ने कॉन्फ्रेंस कर जानकरी दी है कि कैबिनेट बैठक में मिल्कफेड वेरका डिपार्टमेंट में लगभग पिछले 5 वर्षों से 500 अधिक जो आसामियां खाली पड़ी हैं उन्हें भरने की मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

मंत्री चीमा ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों की साफ-सफाई, सुरक्षा और मैनेजमेंट के लिए तीन कैटेगरी में फैसले लिए गए। स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए 33 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया है। इससे पंजाब के करीब 14 हजार लोगों को नौकरी मिल सकेगी। इसके अलावा पंजाब सिविल सचिवालय में 150 सेवादार की भर्ती होगी।

साथ ही 23 चौकीदारों की बदली के अधीन आसामियां भरी जाएंगी। पंजाब में पहली बार सफाई सेवक और चौकीदार नियुक्त किए जाएंगे। मंत्री चीमा ने बताया कि पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के अंतर्गत स्क्रैप पॉलिसी लागू की जाएगी। इसके तहत नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन पर टैक्स में छूट दी जाएगी। पुराने वाहनों के कारण प्रदेश में कई सड़क हादसे होते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

इस कारण पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने के बाद नई गाड़ी पर टैक्स में छूट दी जाएगी। इससे लोग 8 से 15 साल तक योजना का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा डायरेक्टोरेट ऑफ पब्लिक इंस्पेक्शन कॉलेजिज का नाम बदलकर डायरेक्टोरेट ऑफ हायर एजुकेशन करने का फैसला लिया गया।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *