डेली संवाद, मुरादाबाद। UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक मुरादाबाद में एक भाजपा कार्यकर्ता को व्हाट्सप्प पर लश्कर-ए-खालसा ने धमकी दी है। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि भाजपा छोड़ दो वरना तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को मार देंगे। भाजपा, आरएसएस और इंडियन आर्मी को निशाना बनाएंगे।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
धमकी देने वाले ने खुद को लश्कर-ए-खालसा का प्रवक्ता बताया है । यह मैसेज मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके साथ ही साइबर सेल जांच में जुट गई है। साइबर सेल द्वारा नंबर ट्रेस कर आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
आरोपित ने मैसेज से कहा कि जल्द भाजपा को छोड़ दे,नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बुरी मौत मारेंगे। छजलैट थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद तत्काल धमकी देने से संबंधित नंबर को साइबर सेल में जांच के लिए भेजा गया है। शिकायत को दर्ज करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज
https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY








