Sania Mirza Retirement: सानिया मिर्जा ने संन्यास का किया ऐलान, अगले महीने दुबई में खेलेंगी आखिरी टूर्नामेंट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 07 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sania Mirza Retirement: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक की खबरों के बीच भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसने उनके फैन्स को निराश भी किया है।

दरअसल सानिया ने अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सानिया ने यह फैसला उनकी चोट को लेकर किया है। सानिया ने बताया है कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में खेलेंगी।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

सानिया मिर्ज़ा ने कहा है कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप खेलेंगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से होगा। इसके बाद 36 साल की उम्र में अपने करियर को अलविदा कह देंगी। चोट के कारण उनकी 2022 की रिटायरमेंट योजनाओं में देरी हुई थी। यूएस ओपन में चोट की वजह से नहीं खेलने के बाद सानिया ने इसकी घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

गौरतलब है कि सानिया अपने करियर के दौरान कई बड़े टूर्नामेंट्स जीत चुकी है. इसके साथ-साथ उन्हें कई बार अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया। सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2016, विम्बलडन 2015, यूएस ओपन 2015 और इसके साथ कई अहम मौकों पर जीत दर्ज की। वे फ्रेंच ओपन का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *