Accident News: घने कोहरे में पैदल जा रहे मजदूरों को कार ने कुचला, 3 की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 07 Jan 2023

डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Accident News: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि श्री मुक्तसर साहिब के बठिंडा रोड हाईवे पर गांव भूल्लर के पास रफ़्तार गाड़ी ने 5 प्रवासी मजूदरों को कुचलने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने भुल्लर पैलेस से काम से लौट रहे पांच प्रवासी मजदूरों को चपेट में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

इसके साथ ही दो अन्य प्रवासी मजदूर व कार चालक सहित उसका साथी भी जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक वह मजदूर नेपाल के रहने वाले थे जो गांव भुल्लर में एक पैलेस से लौट रहे थे। वह सभी मजदूर पैलेस में वेटर के रूप में काम करते है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

वह देर रात पैलेस से पैदल ही मुक्तसर की ओर से गांव भुल्लर के पास नहरों के पास चले जा रहे थे कि बठिंडा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने कोहरे के कारण इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिस से मौके पर रोहित आचार्य, दिलहन थापा व संतोष थापा नामक तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो मजदूर जख्मी हो गए।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *