UP News: टेंट सिटी में फ्लोटिंग जेटी पर बनेगा बाथ कुंड, सुरक्षित तरीके से लगा सकेंगे श्रद्धा की डुबकी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 444 शब्द|📅 07 Jan 2023

डेली संवाद, वाराणसी। UP News: योगी सरकार नए साल में पूर्वांचल के पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए काशी में गंगा के पूर्वी तट पर तंबुओं का शहर बसा रही है। इस टेंट सिटी के जरिए पर्यटक जहां काशी को नये ढंग से एक्सप्लोर करेंगे, वहीं सरकार की मंशा है कि पर्यटक काशी की धार्मिक और अध्यात्मिकता को भी आत्मसात करें।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

सैलानियों के लिए यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। तंबुओं के शहर के साथ फ़्लोटिंग बाथ जेटी बनाई जा रही है, जिससे पर्यटक गंगा में सुरक्षित तरीके से आस्था की डुबकी लगा सकें। 15 जनवरी से शुरू हो रही टेंट सिटी में वे सभी सुविधाएं होंगी जो एक लग्जीरियस होटल में होती है।

मकर संक्रांति पर होगी शुरुआत

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि मकर संक्रांति से टेंट सिटी शुरू करना प्रस्तावित है। इसके लिए दो कार्यदाई संस्थाएं तेजी से काम रही हैं। पूरे टेंट सिटी में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पर्यटन की नई पहचान बन रहे टेंट सिटी में फ्लोटिंग जेटी पर बाथ कुंड बनाया रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

टेंट सिटी के एक क्लस्टर का निर्माण करा रही लल्लूजी एंड संस के ओनर हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि तीर्थाटन करने वाले और अन्य पर्यटक गंगा में स्नान करना चाहते हैं, इसलिए उनको सुरक्षित डुबकी लगाने के लिए फ्लोटिंग बाथ कुंड बनाया जा रहा है।

इसमे एक साथ 20 से 25 लोग स्नान कर सकते हैं। दो क्लस्टर में निर्माण कर रही टेंट सिटी प्रावेग कम्युनिकेशंस (इंडिया) लिमिटेड की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर प्रोलिना बराड़ा ने बताया की 20 ×20 फिट का फ्लोटिंग बाथ कुंड बनाया जा रहा है, जो हर उम्र के लोगों को देखते हुए पूरी तरह सुरक्षित होगा।

जेटी में आधुनिक सुविधाएं

काशी में माँ गंगा में स्नान और बाबा विश्वनाथ का दर्शन सदियों से सनातनी परंपरा रही है। तभी कहा गया है “चना चबैना गंग जल जो पुरवै करतार, काशी कबहुँ न छोड़िये विश्वनाथ दरबार”। अविरल व निर्मल माँ गंगा का काशी में विशेष माहात्म्य है।

टेंट सिटी बसा रही दोनों ही कंपनियों ने अपने अपने-अपने पैकेज़ में काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से रबरु करने के साथ ही बनारसी खानपान भी परोसेगी। साथ ही टेंट सिटी में स्पा, गेमिंग जोन, योगा और हॉर्स राइडिंग आदि जैसी कई परंपरागत सुविधाएं आधुनिकता के साथ मिलेगी।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *