America News: अमेरिका में बड़ी वारदात, भारतीय मूल के व्यक्ति ने की अपने बेटे की हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 09 Jan 2023

डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिकी राज्य टेक्सास (Texas) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय मूल के एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने अमेरिकी राज्य टेक्सास में अपने 9 वर्षीय बेटे की कथित रूप से छुरा घोंपकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

मैकिन्नी पुलिस (Mckinney police) ने एक ट्वीट में कहा कि सुब्रमण्यम पोन्नाझाकन (Subramanian Ponnazhakan) पर रविवार को आरोप लगाया गया कि उसने छह जनवरी को अपने बेटे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।

जिसके खिलाफ पुलिस ने दस लाख डॉलर का वारंट निर्धारित किया गया है। पुलिस ने बच्चे का पता लगाया जब उसने पिछले सप्ताह एक पड़ोसी से एक आपातकालीन कॉल का जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि एक महिला ने अपने घर में अपने बच्चे को बेहोशी की हालत में और खून से लथपथ पाया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

एक पुलिस बयान में कहा गया है कि घर में जबरन घुसने पर पुलिस ने उसके पति को चाकू के साथ पकड़ लिया, जबकि बच्चा गैराज में मिला, जिस पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *