DIPS: डिप्स के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल न करने और महिलाओं को बराबर का हक देने का दिया संदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 09 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। DIPS: प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल न करने और महिलाओं को बराबर का हक देने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डिप्स स्कूल ढिलवां की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत प्रिंसिपल हरि ओम ने हरी झंडी दे कर की। यह रैली एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा के दिशा निर्देश अनुसार संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

रैली के दौरान अवलीन कौर, हरसिमरत सिंह, इकराज सिंह, धैर्य अरोड़ा, मनप्रीत संह, रितिका, जैसमीन कौर, सुखमन प्रीत कौर आदि विदायर्थियों ने हाथों में बैनर, स्लोगन कार्ड पकड़ कर स्कूल के आस-पास के एरिया, बाजारो में जा कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों और दुकानदारों को बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग करने से इसका भयानक नुकसान देखने को मिल सकता है।

इससे न केवल हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी काफी असर होगा। हम कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते है। उन्होंने लोगों को इस्तेमाल करने के लिए कपड़े के थैले और कागज के लिफाफे बना कर गिफ्ट के तौर पर दिए। माइम और नाटक के माध्यम से उन्होंने लोगों को महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार न करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पुरूषों की तरह हमें महिलाओं को भी बराबर का हक देना चाहिए ताकि वह समाज में आगे बढ़ सकें। आज बहुत सी महिलाएं राष्ट्रीय-अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही लेकिन अभी भी कुछ ऐसे हिस्से है यहां पर महिलाओं को उनका हक नहीं दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इस दौरान प्रिंसिपल हरि ओम ने कहा कि समय के साथ समाज में बदलाव की काफी जरूरत है यह बदलाव तभी आ सकता है जब लोगों और आने वाली युवा पीढ़ी को इस बारे में जागरुक किया जाए। इसलिए हम बड़ों की जिम्मेदारी बनती है कि हम बच्चों के लिए उदाहरण सैट करें।

इस दौरान एसएचओ ढिलवां सरदार हरपाल सिंह, नगर पंचायत की प्रधान किरण, वाइस प्रिंसिपल रोबिन चड्ढा, टीचर्स कुलदीप पाठक, हरमनप्रीत कौर, युगराज, नेहा व अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *