डेली संवाद, अमृतसर। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी चार्टर्ड फ्लाइट से अमृतसर पहुंचेंगे। दोपहर करीब 12 बजे वह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगे।
ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या
श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के बाद राहुल गांधी का जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और रामतीर्थ जाने का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेककर शाम 4 बजे अंबाला लौटेंगे और 11 जनवरी की सुबह भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली-अमृतसर NH-1 पर शंभू बॉर्डर से पंजाब में प्रवेश करेगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि वे अपनी यात्रा के दौरान पहली रात सरहिंद में भी रुकेंगे। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी की यात्रा रविवार को करनाल से कुरुक्षेत्र जिले में दाखिल हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके बाद वह अंबाला पहुंचे जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।
नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा








