Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 632 अंक गिरकर 60,115 पर हुआ बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 10 Jan 2023

डेली संवाद नई दिल्ली। Share Market: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 632 अंकों की गिरावट के साथ 60,115 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 187 अंक फिसलकर 17,914 पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

बाजार में इस गिरावट के बीच टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में 5.92% की तेजी दिखने को मिली। इस तेजी के साथ कंपनी को शेयर 23 रुपए की बढ़त के साथ 412 रुपए पर पहुंच गया। टाटा मोटर्स के शेयरों में यह तेजी कंपनी के दिसंबर तिमाही के सेल्स रिजल्ट आने के बाद आई है। कंपनी की ग्लोबल सेल्स में 13% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं JLR के होलसेल नंबर में भी 15% की तेजी आई है।

टाटा मोटर्स के अलावा अपोलो हॉस्पिटल, हिंडाल्को, पावर ग्रिड, डिविस लैब, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील समेत निफ्टी-50 के 17 शेयरों में तेजी रही। वहीं अडाणी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, SBI, HDFC बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत निफ्टी के 33 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में गिरावट देखने को मिली। PSU बैंक सेक्टर में 2% से ज्यादा की गिरावट रही। बैंक, IT, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, रियल्टी, मीडिया, फार्मा और मेटल सेक्टर में भी गिरावट आई। सिर्फ ऑटो सेक्टर में तेजी देखने को मिली।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *