Punjab News: डॉ. निज्जर ने सुल्तानविंड के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में बनने वाले नए ब्लॉक का रखा नींव पत्थर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 10 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को अच्छी सेहत के साथ-साथ मानक शिक्षा प्रदान करना भी है। इसी कड़ी के अंतर्गत राज्य भर के सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक बुनियादी ढांचा मुहैया करवाया जा रहा है और इसके साथ-साथ लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से आम आदमी क्लीनिक भी खोले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

इन शब्दों का प्रगटावा स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने आज शहीद गुरमीत सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल सुल्तानविंड लड़कियों के स्कूल में नए ब्लॉक का नींव पत्थर रखने के उपरांत किया। इस मौके पर स्कूल द्वारा सालाना पुरस्कार वितरण समारोह भी करवाया गया।

Punjab News: डॉ. निज्जर ने सुल्तानविंड के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में बनने वाले नए ब्लॉक का रखा नींव पत्थर

समारोह की शुरुआत शब्द गायन के उपरांत डॉ. निज्जर ने बच्चों को अकादमिक और विभिन्न ग़ैर-अकादमिक मुकाबलों में जि़ला और राज्य स्तर पर विजेता रहने पर पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

डॉ. निज्जर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के अलावा जि़ंदगी में आगे बढऩे के लिए अपनी शख्सियत को निखारना भी उनको बहुत आगे सफलता की ओर लेकर जायेगा और बच्चों को चाहिए कि वह अपने व्यवहार को इतना अच्छा बनाएं कि उनका किरदार ऊँचा हो।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि खेल ही बच्चों का मानसिक विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के साथ जुडऩे का न्योता देते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ खेल को प्राथमिकता दें।

डॉ. निज्जर ने विशेष तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल अमरजीत सिंह और समूह स्टाफ की तारीफ़ करते हुए अलग- अलग उपलब्धियों के लिए मुबारकबाद दी। इस मौके पर जि़ला शिक्षा अफ़सर सेकंडरी जुगराज सिंह ने अपने विचार साझे करते हुए बच्चों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और पूरी मेहनत करके जि़ंदगी के इम्तिहानों में सफल होने की प्रेरणा दी।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *