Cough Syrup: Uzbekistan में बच्चों की मौत के बाद दो भारतीय कफ़ सिरप पर WHO ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 12 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Cough Syrup: विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने सिफारिश की है कि उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) में बच्चों के लिए नोएडा स्थित कंपनी मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए दो कफ़ सिरप इस्तेमाल नहीं किए जाने चाहिए।Cough Syrup: Uzbekistan में बच्चों की मौत के बाद दो भारतीय कफ़ सिरप पर WHO ने जारी किया अलर्ट बुधवार को जारी मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट में WHO ने कहा कि मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए ‘निम्नस्तरीय चिकित्सा उत्पाद’ वे ‘उत्पाद हैं, जो गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में विफल रहे हैं और इसलिए इन्हें इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।’

 

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

WHO ने अपनी वेबसाइट पर जारी अलर्ट में कहा, “यह WHO मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट दो निम्नस्तरीय (दूषित) उत्पादों के संदर्भ में है, जिनका निम्नस्तरीय होना उज़्बेकिस्तान में देखा गया, और 22 दिसंबर, 2022 को WHO को बताया गया। निम्नस्तरीय चिकित्सा उत्पाद वे उत्पाद हैं, जो गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में विफल रहे हैं और इसलिए इन्हें इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

अलर्ट के मुताबिक, “ये दो उत्पाद AMBRONOL सिरप और DOK-1 मैक्स सिरप हैं। इन दोनों उत्पादों के बताए गए निर्माता मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड हैं। इस निर्माता ने इन उत्पादों की सुरक्षा और स्तर को लेकर आज तक WHO को गारंटी नहीं दी है।” नोएडा की फार्मा कंपनी मैरियन बायोटेक पर तभी से संकट के बादल छाए हुए हैं, जब उज़्बेकिस्तान से खांसी की दवाई लेने के बाद बच्चों की मौत की ख़बरें सामने आई थीं।

WHO के मुताबिक, उज़्बेकिस्तान गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशालाओं द्वारा कफ़ सिरप के नमूनों के विश्लेषण में पाया गया कि दोनों उत्पादों में दूषित पदार्थों के रूप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और / या एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा शामिल है।

बेईमान अफसरों से एक-एक पैसे का हिसाब लेगी सरकार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *