Punjab News: आजादी दिवस पर किसानों ने जारी किया नया प्रोग्राम, अधिक से अधिक लोगों से की अपील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन (Farmer Union) की एक अहम बैठक शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर हुई, जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गुरिंदर सिंह भंगू ने किया। शंभू बॉर्डर और खानूरी बॉर्डर पर मार्च को लेकर चर्चा के बाद मार्च की संख्या बढ़ाने के लिए सभी जिलों की ड्यूटियां लगा दी गईं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसके साथ ही अपनी मांगों को लेकर 15 अगस्त को पूरे भारत में ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) निकाला जाएगा।साथ ही लोगों की आजादी छीनने वाले तीन कानूनों की कॉपियां भी जलाई जाएंगी। यह कार्यक्रम मुख्यालय ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर संचालित किया जायेगा।

Tractor March
Tractor March

आंदोलन पिछले 179 दिनों से जारी

यूनियन अध्यक्ष गुरिंदर सिंह भंगू ने कहा कि शंभू और खानूरी मोर्चों पर किसानों का आंदोलन पिछले 179 दिनों से लगातार जारी है। किसान मजदूर केंद्र सरकार से फसलों पर एस.एस.पी गारंटी कानून बनाने की मांग के अलावा अन्य किसान मांगों को लागू करवाने के लिए सड़कों पर शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं।

farmer-protest
farmer-protest

उन्होंने कहा कि हालांकि पिछले दिनों माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बैरिकेड खोलने की बात कही थी, लेकिन हरियाणा सरकार ने बैरिकेड खोलने की बजाय सुप्रीम कोर्ट में झूठे बहाने बनाकर किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया।

अधिक लोगों को शंभू बॉर्डर और खनूरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील

इस मौके पर गुरिंदर सिंह भंगू ने किसानों और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शंभू बॉर्डर और खनूरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की।

Punjab News: आजादी दिवस पर किसानों ने जारी किया नया प्रोग्राम, अधिक से अधिक लोगों से की अपील

मीटिंग में दलजीत सिंह जीता फाटवां जिला अध्यक्ष मोहाली, मलकीत सिंह सेखों वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला रोपड़, मलकीत सिंह ढकोरा संरक्षक मोहाली, राजविंदर सिंह गुड्डु सलेमपुर, मुखबाल सिंह फिरोजपुर, अजायब सिंह तेपला पटियाला, अवतार सिंह तेपला, काका सिंह चाओ माजरा, हरजीत सिंह मौजूद थे।

मनीष सिसौदिया को किस आधार पर मिली जमानत, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *