Santokh Singh Chaudhary Death: कौन थे सांसद संतोख सिंह चौधरी, कब शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर? कैसे हुई मौत? यहां पढ़ें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 562 शब्द|📅 14 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Santokh Singh Chaudhary Death: आज भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) का निधन हो गया। यात्रा के दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया। चौधरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। चौधरी 76 साल के थे। बता दें कि पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीसरे दिन लुधियाना से फगवाड़ा की तरफ चल रही है। राहुल गांधी द्वारा सुबह 7 बजे इस यात्रा की शुरुआत लाडोवाल टोल प्लाजा से की गई।

संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 Jun 1946 में हुआ था। संतोख सिंह चौधरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से संसद के सदस्य थे। 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने भारतीय आम चुनाव जीता था।

संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया। कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी (380479 वोट) ने जालंधर निर्वाचन क्षेत्र, पंजाब से शिरोमणि अकाली दल (309498 वोट) के पवन कुमार टीनू को हराया था। संतोख चौधरी लगातार दूसरी बार सांसद बने थे। वे पूर्व मंत्री रह चुके थे।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

संतोख सिंह चौधरी 2014 में अकाली दल के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। वे पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं।

चौधरी का राजनीतिक सफर
  • 2014:-  14 अगस्त 2014: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण संबंधी समिति के सदस्‍य बने। 1 सितंबर 2014: सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति औार शहरी विकास मंत्रालय, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन परामर्शदात्री समिति के सदस्‍य बने।
  • 2014:-  जालंधर निर्वाचन क्षेत्र, पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद वे 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
  • 2004:- साल 2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्‍यक्ष रहे।
  • 2002:- कैबिनेट मंत्री सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, पंजाब सरकार
  • 2002:- वे फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत कर पंजाब विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गये। उन्‍होंने अकाली दल के सरवन सिंह फिल्लौर को हराया।
  • 1997:- पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चुने गये और वे इस पद पर करीब एक साल तक रहे।
  • 1992:- 1992 – 1995: मुख्य संसदीय सचिव (ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग) बने। बाद में वे पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, पंजाब सरकार। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे।
  • 1992:- 1992 – 1995: अध्यक्ष, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण समिति और पंजाब विधानसभा के अधीनस्थ विधान पर समिति
  • 1992:- 1992 – 1995: पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  • 1992:- संतोख सिंह चौधरी फिल्लौर विधानसभा सीट से चुनाव जीते। उन्‍होंने बसपा के देव राज संधू को हराया।
  • 1987:- 1987 – 1995: जिला कांग्रेस कमेटी, जालंधर (ग्रामीण) के अध्‍यक्ष रहे।
  • 1978:- 1978 – 1982: संतोख सिंह चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंजाब युवा कांग्रेस।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा फिल्मी अखाड़े के लिए तैयार, पापा विन्दू दारा सिंह ने कही ये बात

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *