Punjab News: पंजाब में एयरपोर्ट को लेकर CM भगवंत मान बेहद संजीदा, आदमपुर और हलवारा एयरपोर्ट को लेकर दिए बड़े आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 14 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज अधिकारियों को आने वाले मार्च के अंत तक आदमपुर (जालंधर) हवाई अड्डे (Adampur Airport) से घरेलू उड़ानें फिर शुरू करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है। आज यहां शहरी उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने दुख के साथ कहा कि हवाई अड्डे से उड़ानें बंद होने से क्षेत्र के लोगों ख़ासकर प्रवासी भारतीयों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

उन्होंने अधिकारियों को इस हवाई अड्डे से उड़ानें जल्द से जल्द फिर शुरू करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए मार्च के अंत तक उड़ानें फिर शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई अड्डे से उड़ानें फिर शुरू होने से इस क्षेत्र को दुनिया के बाकी देशों के साथ सीधे हवाई संपर्क की सुविधा हासिल होगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह हवाई अड्डा क्षेत्र के लोगों ख़ासकर प्रवासी भारतीयों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करने के साथ-साथ इस क्षेत्र और ख़ासकर जालंधर शहर के आर्थिक विकास को भी और बढ़ावा देगा। भगवंत मान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहने की सुविधा देने के साथ-साथ यह हवाई अड्डा राज्य की मीडिया राजधानी में मेडिकल टूरिज़्म और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

एक अन्य एजंडे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हलवारा में सिविल एयर टर्मिनल के निर्माण के लिए चल रहे काम को तीन महीनों के अंदर-अंदर निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिविल एयर टर्मिनल के काम को जल्द मुकम्मल करने के लिए पहले ही 50 करोड़ रुपए जारी कर चुकी है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस प्रोजैक्ट को समय पर मुकम्मल करना समय की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने अफ़सोस प्रकट किया कि इस प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट का काम पिछले कुछ महीनों से लटक रहा था। भगवंत मान ने कहा कि पद संभालने के बाद उनकी सरकार ने इस प्रोजैक्ट के काम में तेज़ी लाई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी ग़ैर-वाजिब है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इन हवाई अड्डों तक पहुँच मार्गों के निर्माण का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भी कहा।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://www.youtube.com/watch?v=z9hC-ZIlWyY&t=343s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *