Crime News: 22 साल की लड़की भगा ले गई 14 साल के लड़के को, करना चाहती है शादी, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 15 Jan 2023

गाजियाबाद। Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad News) से अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। गाजियाबाद (Ghaziabad) के खोड़ा थाना क्षेत्र से 14 साल का किशोर लापता हो गया है। उसके पिता ने 22 साल की युवती पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

खोड़ा थाना क्षेत्र से बुधवार की शाम 14 साल का किशोर लापता हो गया। उसके पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली 22 साल की युवती बेटे से प्यार करती है। वह उससे शादी करना चाहती है। उससे जबरदस्ती रिश्ता बनाना चाहती है। वही बेटे को बहला-फुसलाकर भगा ले गई है। इसके पहले भी दो बार वह बेटे को भगाकर ले गई थी। अब तीसरी बार बेटे को लेकर गई है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

उन्होंने युवती के माता-पिता से इसकी शिकायत की है तो उन्हें मारने की धमकी मिली है। इससे वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने इसकी खोड़ा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शुक्रवार को युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

किशोर के पिता के अनुसार, उनकी व युवती की जाति अलग-अलग है। उनका बेटा भी युवती से आठ साल छोटा और नाबालिग है। वह उसकी शादी युवती से कैसे करा दें। उन्होंने कहा कि बेटी के उम्र संबंधित दस्तावेज पैन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र पुलिस को दिए हैं।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अनजान फोन काल और संदेशों से परेशान होकर पुलिस के मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि दो-तीन दिन से उनके मोबाइल पर अनजान नंबरों से काल, वाट्सएप काल व संदेश और वीडियो काल आ रही हैं। वह लोग अश्लील बातें कर रहे हैं।

पूछने पर काल करने वाले लोग बताते हैं कि एक युवती के फेसबुक प्रोफाइल के मैसेंजर से उनका व उनकी मम्मी का नंबर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई का पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उन्हें आशंका है कि भाई के ससुरालवाले ऐसा करा रहे हैं।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *