Punjab News: पंजाब में जिला मजिस्ट्रेट ने हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह से लगाई रोक

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 189 शब्द|📅 16 Jan 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट परमिंदर सिंह भंडाल ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

यह प्रतिबंध सोशल मीडिया पर भी लागू रहेगा। इसके अलावा शादियों, कार्यक्रमों और समारोहों में हथियार या हिंसा प्रदर्शित करने वाले गानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सार्वजनिक सभाओं, धार्मिक स्थलों, विवाह पार्टियों या अन्य आयोजनों में हथियार ले जाने और प्रदर्शन करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में अमृतसर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संबंधित अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह आदेश 17 मार्च 2023 तक पूरे अमृतसर जिले में लागू रहेगा।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *