BBC Documentary: कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता के बेटे ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 25 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। BBC Documentary: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी (A. K. Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उन्होंने BBC की ओर से पीएम मोदी (Narendra Modi) और 2002 के गुजरात दंगों पर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद ही लिया है।

अनिल एंटनी ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) का विरोध और मोदी सरकार का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि मुझपर ट्वीट को वापस लेने का दबाव बनाया गया।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

अनिल एंटनी ने BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर भाजपा का साथ दिया था। अनिल ने ट्विटर पर कहा, “मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझ पर एक ट्वीट को वापस लेने के असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने मना कर दिया”

BBC Documentary: कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता के बेटे ने पार्टी से दिया इस्तीफा

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

एक पत्र में अनिल एंटनी ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस नेतृत्व को घेरा और कहा, ”अब मुझे अच्छी तरह से पता चल गया है कि आप, आपके सहकर्मी और नेतृत्व के आसपास की मंडली केवल चापलूसों और चमचों के झुंड के साथ काम करने की इच्छुक है, जो आपके इशारे पर काम करते हैं। यह योग्यता का अकेला मानदंड बन गया है। दुख की बात है कि हमारे पास ज्यादा सामान्य जमीन नहीं है।”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *