Loot In Punjab: पंजाब में लूटेरे बेखौफ, आंखों पर हाथ रख महिला की झपटी बालियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 25 Jan 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Loot In Punjab: पंजाब में लूट की घटनाएं (Loot In Punjab) लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला लुधियाना से आया है। यहां बाइक सवार बदमाश एक महिला की कान की बालियां उड़ा ले गए। महिला सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। इस बीच बदमाश उसका पीछा करते रहे और मौका देखकर उसकी आंखों पर हाथ रख दिया।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

महिला को लगा कि कोई उसका पहचान वाला है। कुछ सेकेंड बाद उसके कान में दर्द होने लगा तो महिला चिल्लाई लेकिन तब तक बदमाश कुछ दूर बाइक स्टार्ट कर अपने कुछ साथियों के साथ फरार हो गया। महिला ने बदमाश का पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन वह पकड़ा नहीं गया।

बदमाश ने गली में खड़े ऑटो की आड़ में घटना को अंजाम दिया ताकि घटना सीसीटीवी में कैद न हो सके।महिला की पहचान कमलजीत कौर (52) के रूप में हुई है। कमलजीत ने बताया कि वह कैलाश नगर में सब्जी लेने गई थी और जैसे ही वह सब्जी खरीद कर घर लौटने लगी तो कुछ दूर पर एक युवक ने उसकी आंखों पर हाथ रख दिया।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

कुछ ही पलों में जब कान में दर्द शुरू हुआ तो उन्हें आभास हुआ कि किसी ने उनकी बालियां उतार दी हैं।महिला ने बताया कि उसके झुमके की कीमत करीब 60 हजार है। वह लंबे समय से इन बालियों को पहन रही थी। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करना शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *