Pathaan Box Office Collection Day 1: पठान ने रचा इतिहास, पहले दिन की 100 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 26 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Pathaan Box Office Collection Day 1: पठान (Pathaan) मूवी रिलीज़ हो चुकी है। पठान मूवी का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर जगह सिर्फ पठान…पठान…पठान की ही गूंज है।

एक तरफ लोग पठान मूवी के आने से जश्न मचा रहे है वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसका कड़ा विरोध भी कर रहे है। पठान के आने का जश्न कहीं लोगों ने थियेटर में डांस करके मनाया तो कहीं पटाखे फोड़कर।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

पठान की धमाकेदार एंट्री से सिनेमाघरों में रौनक लौट आई है। फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड भी चल रहा था। इस एक्शन फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यही नहीं, फिल्म को अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं और बढ़िया कमाई भी देखने को मिली है बॉक्स ऑफिस पर पठान ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके धूम मचा दी है। शाहरुख खान के फैंस फिल्म की कमाई देखकर झूम उठे हैं। इसी के साथ शाहरुख खान की अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर फिल्म बन गई है।

पठान ने KGF: Chapter 2 को भी पीछे छोड़ दिया है इस तरह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वह करिश्मा कर दिखाया है। पठान फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *