Navjot Singh Sidhu News: ‘गुरु’ को अभी रहना होगा जेल में, पढ़े आखिर क्यों नहीं रिहा हो पाए नवजोत सिंह सिद्धू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 26 Jan 2023

डेली संवाद, पंजाब। Navjot Singh Sidhu News: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को आज फिर गणतंत्र दिवस पर रिहाई नहीं मिल पायी है। जिसके कारण उनके घर पर की गई सब तैयारियां धरी की धरी रह गई। जिसको लेकर कांग्रेस और उनकी पत्नी में काफी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ उनके घर पर उनके समर्थक कांग्रेस नेता जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

इसको लेकर आज सिद्धू के खेमे ने आज उनकी रिहायश पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबधित करते हुए उनके खेमे के शमशेर दुल्लों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार तो सिर्फ नाम की सरकार है इसे चला तो कोई और रहा है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

वहीं दूसरी तरफ सिद्धू की रिहाई न होने पर उनकी पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- नवजोत सिद्धू एक खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं। इसी वजह से उन्हें आजादी के 75वें वर्ष में रिहाई की राहत नहीं दी जा रही है। सभी से गुजारिश है कि उनसे दूर रहें।

Navjot Singh Sidhu News: 'गुरु' को अभी रहना होगा जेल में, पढ़े आखिर क्यों नहीं रिहा हो पाए नवजोत सिंह सिद्धू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *