Agniveer Recruitment: रक्षा मंत्रालय का फैसला, अग्निवीर की आर्मी में भर्ती के पैटर्न में किया बड़ा बदलाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 26 Jan 2023

नई दिल्ली। Agniveer Recruitment: आर्मी में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने अग्निवीर की सेना में भर्ती के पैटर्न में बदलाव किया है। अब साल में दो बार अग्निवीर की सेना में भर्ती की जाएगी। 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुल जाएगा। www.joinindianarmy.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अप्लाई करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

नए नियम के मुताबिक कटऑफ के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। दौड़ में निकलने के बाद मेडिकल जांच होगी। उसके बाद ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि पहले ऑनलाइन फार्म भरने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए दौड़ शुरू होती थी। उसमें निकलने के बाद मेडिकल जांच और उसके बाद लिखित परीक्षा ली जाती थी। लेकिन, 2023-24 के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रक्षा मंत्रालय के आदेश पर नए पैटर्न पर ली जाएगी।

अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। हालांकि, कितने प्रश्नों के उत्तर कितने समय में देने होंगे, इस बात की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। सेना भर्ती बोर्ड के उत्तर बिहार के अध्यक्ष सेना मेडल कर्नल बाबी जसरोटिया ने अग्निवीर सेना भर्ती के बदले पैटर्न से अवगत करा दिया है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

10 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। पांच श्रेणियों में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के साढ़े 17 से 21 वर्ष तक के युवा सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, आठवीं और अग्निवीर ट्रैड्समैन दसवीं पास की श्रेणी में बहाली होगी।

अग्निवीर सेना भर्ती के नए पटर्न में एक और बदलाव आया है। एनसीसी के सी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों की भी परीक्षा ली जाएगी। पहले एनसीसी के सी सर्टिफिकेट वालों की परीक्षा नहीं होती थी। लेकिन, नए पैटर्न में प्रविधान किया गया है। लेकिन, अंकों में छूट आदि सुविधाएं दी जाएंगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *