74th Republic Day: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस एवं वसंतोत्सव

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 569 शब्द|📅 26 Jan 2023

डेली संवाद, बेसलर (गोण्डा)। 74th Republic Day: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस एवं वसंतोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वय विद्यालय के पूर्व छात्रा डॉ. रेखा गुप्ता एम.बी.बी.एस. एस और डॉ. महेश सोनी असिस्टेंट प्रोफेसर एम एस ऑर्थो एरा मेडिकल कॉलेज लखनऊ रहे।

मुख्य अतिथि द्वय डॉ रेखा गुप्ता एवं डॉ महेश सोनी ने विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य अजीत सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ ध्वजारोहण किया। तदुपरांत संस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रेखा गुप्ता ने अपने जीवन के संघर्षों को बताते हुए छात्र-छात्राओं से एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने की बात कही उन्होंने कहा हमें जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए तब तक हार नहीं माननी चाहिए। इसी क्रम में मुख्य अतिथि डॉ महेश सोनी ने कहा कि हमें विभिन्न विकारों से दूर रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होगा।

74th Republic Day: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस एवं वसंतोत्सव

उन्होंने आगे कहा कि कठिन परिश्रम एवं एकाग्रता के द्वारा आपको अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यालय को ऊंचाइयों तक ले जाने में आप सब इसी प्रकार आपस में सहयोग करते रहें।

अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि द्वय तथा अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया तथा समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य लियाकत अली, देवकली प्रसाद पांडेय, राम नाथ पांडेय, दीप नारायण सिंह, फतेह बहादुर सिंह के साथ देवी प्रसाद सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

74th Republic Day: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस एवं वसंतोत्सव

स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्राओं रिया सिंह एवं नेहा मोदनवाल ने प्रस्तुत किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा अपने प्रभारी ले. आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता एमएच अंसारी ने किया। इस दौरान प्रातः वसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यालय में स्थापित माँ सरस्वती के मंदिर में हवन पूजन का भी आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

कार्यक्रम में वर्ष में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्र – छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में तेज प्रताप सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राम पाल सिंह, स्वामी नाथ दूबे, राजेश कुमार सिंह छितौनी, डॉ. पवन प्रताप सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय, राजेश चंद्र पांडेय, राकेश शुक्ला, शशि कुमार सिंह, मनीष सिंह, सुग्रीव प्रसाद, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह बाबा, चंद्रशेखर, अशोक कुमार, रघुनाथ द्विवेदी उपस्थित हुए।

74th Republic Day: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस एवं वसंतोत्सव

इसके साथ ही कन्हैया लाल, सतपाल सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, रामेश्वर प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, रंजीत कुमार, कुंवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, कुंवर संजीव सिंह, विशाल वर्मा, उमेश चंद्र गुप्त, महेश प्रताप मिश्र सुरेंद्र यादव, अनूप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुजीत श्रीवास्तव आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *