Go Air: Go Air पर बड़ी कार्रवाई, DGCA ने लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 27 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Go Air: विमानन कंपनी Go Air पर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ी कार्रवाई की है। DGCA ने कंपनी पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर उड़ान भरने का आरोप है। आपको बता दें कि 9 जनवरी को बंगलौर-दिल्ली की उड़ान में गो एयर का एक प्लेन 55 पैशंजर्स को बैंगलोर एयरपोर्ट पर ही छोड़कर दिल्ली के लिए टेकऑफ कर गया था।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

जिसके बाद अब कड़ा फैसला लिया है। DGCA ने बताया कि 09 जनवरी को को एक घटना घटी, जिसमें बैंगलोर-दिल्ली सेक्टर पर गो फर्स्ट फ्लाइट G8-116, बैंगलोर हवाई अड्डे पर 55 यात्रियों को छोड़कर चली गई। डीजीसीए ने गो फर्स्ट के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया कि उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इस मामले को लेकर एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भेजा था। एयरलाइन ने 25 जून को अपना जवाब सबमिट किया। इस पर DGCA ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि एयरलाइन यात्रियों और सामानों की हैंडलिंग, फ्लाइट डिस्पैच, गाउंड हैंडलिंग जैसे तमाम उपायों को लेकर फेल साबित हुई है। इसलिए उस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *