Accident News: पंजाब में बड़ा सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 28 Jan 2023

डेली संवाद, फगवाड़ा। Accident News: पंजाब के फगवाड़ा से एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक होशियारपुर की तरफ से फगवाड़ा आ रही एक कार पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर के पेड़ से जा टकराई।

Accident News: पंजाब में बड़ा सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो की मौत

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का सुहानी शाह पर पलटवार, जानिए क्या होगा अब?

हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल (Civil Hospital) फगवाड़ा में भर्ती करवाया। मृतकों के शव सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। सभी बठिंडा और बरनाला के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: जया किशोरी का जीवन-परिचय और लाइफस्टाइल

हादसे में मारे गए युवकों की पहचान धरमिंदर निवासी पट्टी रामदासियां (बल्लो) बठिंडा के रूप में हुई है। जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान गगन और गुरसेवक के रूप में हुई है। होशियारपुर रोड पर हादसे की शिकार हुई कार में सवार चारों नौजवान प्रोफेशनल फोटोग्राफी का काम करते थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *