Jalandhar News: अटारी बाजार में भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को लेकर ATP सुषमा को नोटिस, इंस्पैक्टर सुखमिंदर शर्मा पर मेहरबानी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 28 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के एक्शन निराले हैं। फील्ड में काम करने वाले बिल्डिंग इंस्पैक्टर को नोटिस जारी करना भूल गए, जबकि असिस्टैंट टाउन प्लानर (ATP) को शो-काज नोटिस जारी कर दिया। जो नगर निगम के दफ्तर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Jalandhar News: अटारी बाजार में भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को लेकर ATP सुषमा को नोटिस, इंस्पैक्टर सुखमिंदर शर्मा पर मेहरबानी
अटारी बाजार में कालोनाइजर भोला खन्ना की 50 अवैध दुकानों की फाइल फोटो

मामला जालंधर के अटारी बाजार का है। अटारी बाजार में कालोनाइजर भोला खन्ना द्वारा अवैध रूप से बनाई गई 50 दुकानों के मामले में निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने एटीपी सुषमा दुग्गल को तो नोटिस जारी कर दिया, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार बिल्डिंग इंस्पैक्टर नवजोत और इंस्पैक्टर सुखमिंदर शर्मा पर मेहरबानी दिखाई है।

ये भी पढ़ें: कालोनाइजर भोला खन्ना की 15 अवैध दुकानों पर चले हथौड़े

कालोनाइजर भोला खन्ना ने शहर के सबसे व्यस्त और संकरी गलियों में 50 से ज्यादा दुकानें बना दी। जिससे आसपास के दुकानदारों का रास्ता भी ब्लाक हो गया। इसे लेकर अटारी बाजार के कई दुकानदारों ने नगर निगम कमिश्नर से लेकर पंजाब सरकार से शिकायत की। ये शिकायत विधानसभा कमेटी में गई। जहां कमेटी ने जालंधर आकर मुआयना किया था।

इसके बाद तत्कालीन कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने भोला खन्ना की अवैध दुकानों का न केवल काम रुकवा दिया, बल्कि हथौड़े और हैल्टी चलवाकर छतें और दीवारे भी गिरवा दी। 20 अक्तूबर 2022 को निगम टीम ने यहां बड़ी कार्रवाई की थी।

Jalandhar News: अटारी बाजार में भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को लेकर ATP सुषमा को नोटिस, इंस्पैक्टर सुखमिंदर शर्मा पर मेहरबानी
नगर निगम की टीम द्वारा 20 अक्तूबर 2022 को भोला खन्ना की अवैध दुकानों को तोड़ा गया था

इसके बाद अब भोला खन्ना ने विधानसभा कमेटी और अफसरों की कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए फिर से सभी दुकानों में छतें डलवा दी और सभी दुकानों का लगभग काम भी कंपलीट कर दिया। जिससे अटारी बाजार के दुकानदारों ने फिर कमिश्नर से शिकायत की। कमिश्नर के निर्देश पर एटीपी सुषमा दुग्गल ने इंस्पैक्टर सुखमिंदर शर्मा से रिपोर्ट तलब की।

ये भी पढ़ें: अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपती समेत 6 लोग जिंदा जले

इसी बीच निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने एटीपी सुषमा दुग्गल को शो काज नोटिस जारी कर दिया, जबकि वे ये भूल गए फील्ड में काम कर रहे बिल्डिंग इंस्पैक्टर और सेवादार की मिलीभगत के बिना कोई निर्माण नहीं हो सकता है। हाल ये है कि एटीपी को तो नोटिस जारी कर दिया, लेकिन इंस्पैक्टर को बख्श दिया। जो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *