Murder in Ferozepur: महिला सिपाही को लड़के ने गोलियों से भूना, फिर खुद को मारी गोली, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 29 Jan 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर। Murder in Ferozepur: पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। फिरोजपुर में पुरुष सिपाही ने महिला सिपाही को गोलियों से भून दिया। महिला सिपाही को गोली मारने के बाद पुरुष सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें: क्या उर्फी जावेद करने वाली हैं शादी? कर दिया इस नाम का जिक्र .. .

जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर कैंट में यह घटना हुई है। मरने वाली महिला कॉन्स्टेबल की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर कैंट पुलिस थाने में तैनात थी। वहीं उसे गोलियां मारने वाला सिपाही गुरसेवक सिंह फिरोजपुर पुलिस लाइन में तैनात था। यह घटना शनिवार-रविवार रात की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक रात को अमनदीप कौर पुलिस थाने से ड्यूटी खत्म करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रही थी। जब वह बाबा शेर शाह वली पीर के पास पहुंची तो गुरसेवक कार पर वहां आया। उसने अमनदीप की एक्टिवा को कार से टक्कर मारी। फिर वह कार से नीचे उतरा और अमनदीप को ताबड़तोड़ 5 गोलियां मार दी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। अमनदीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: आदिल खान से शादी के बाद राखी सावंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमनदीप को गोलियां मारने के बाद गुरसेवक कार में तलवंडी चौक पहुंचा। वहां उसने खुद को भी गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहा है कि इसके पीछे की वजह की जांच की जा रही है। दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि विभाग में होने की वजह से आपस में जान-पहचान रहती है लेकिन इस घटना के पीछे की पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *