Punjab News: पंजाब को खेल में फिर से अग्रणी राज्य बनाएंगे: मीत हेयर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 29 Jan 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। खेल विभाग द्वारा ऐसी कारगर खेल नीति बनाई जा रही है जिसके लम्बे समय तक खेल क्षेत्र में अच्छे नतीजे आते रहेंगे। यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज 35वें जरखड़ खेल के आखिरी दिन विजेताओं को इनामों के वितरण के उपरांत संबोधन करते हुए कही।

Punjab News: पंजाब को खेल में फिर से अग्रणी राज्य बनाएंगे: मीत हेयर

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

मीत हेयर ने जरखड़ खेल के प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल हितैषी माहौल के स्वरूप ही पंजाब की खेल के क्षेत्र में पहचान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब के हरेक गाँव-कस्बे में ऐसी खेलों के प्रति समर्पण भावना हो तो दुनिया के खेल के नक्शे पर पंजाब का कोई सानी नहीं होगा। उन्होंने जरखड़ खेल के प्रबंधकों को उनकी हर तरह से मदद का विश्वास दिलाया और कहा कि खेल योजाओं में जरखड़ को प्राथमिकता दी जायेगी, जिससे यहाँ से और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलें।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता खेल है और हाल ही में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के द्वारा राज्य में नया खेल समर्थकीय माहौल सृजन किया गया। माहिरों की समिति नयी खेल नीति बना रही है जिसमें खिलाडिय़ों के मान-सम्मान और नौकरियों के अलावा इस बात पर ज़ोर दिया जायेगा कि छोटी उम्र के खिलाडिय़ों को कैसे बड़े मंच तक पहुँचाया जाये। उन्होंने कहा कि ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम शुरू की गई है।

Punjab News: पंजाब को खेल में फिर से अग्रणी राज्य बनाएंगे: मीत हेयर

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

इस मौके पर खेल मंत्री ने हॉकी की विजेता टीमों को इनामों का वितरण किया और कबड्डी खिलाडिय़ों के साथ मुलाकात की। उन्होंने प्रमुख शख्सियतों को सम्मानित भी किया। प्रशासनिक समिति द्वारा खेल मंत्री मीत हेयर को सम्मानित किया गया। मुख्य प्रबंधक जगरूप सिंह जरखड़ ने खेल मंत्री का यहाँ आने पर विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस मौके पर विधायक हरदीप सिंह मुंडिया भी उपस्थित थे।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *