Bharat Jodo Yatra: भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का हुआ समापन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 30 Jan 2023

डेली संवाद, श्रीनगर। Bharat Jodo Yatra: तमिल नाडु के कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आज समापन हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह सोमवार को श्रीनगर में हुआ।

रविवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यात्रा के अंतिम दिन में प्रवेश करते ही श्रीनगर के ऐतिहासिक क्लॉक टॉवर लाल चौक (Lal Chowk in Srinagar) पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था।

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

वहीं आज श्रीनगर के कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। राहुल के नेतृत्व में की जा रही इस यात्रा में आज कई विपक्षी पार्टियों को बुलाया गया था, जिसमें से कई दलों ने यात्रा से दूरी बनाई। इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जो राजनीति चल रही है, उससे देश का भला नहीं हो सकता।

Bharat Jodo Yatra: भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का हुआ समापन

करीब 4,000 किलोमीटर चलने के बाद राहुल गांधी ने कल श्रीनगर के लाल चौक पर लहराया था लहराया था। इस यात्रा का 135 दिनों के बाद आज समापन हुआ है। समापन समारोह की शुरुआत श्रीनगर में कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ की गई जिसके बाद स्टेडियम में रैली की जा रही है। समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए 21 विपक्षी दलों को कांग्रेस ने न्योता दिया था।

Bharat Jodo Yatra: भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का हुआ समापन

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

प्रियंका ने कहा कि भाजपा की राजनीति देश को बांटती और तोड़ती है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से राहुल ने देश के लोगों का दर्द बांटा और उसे समझा है। भारत जोड़ो यात्रा औपचारिक रूप से सोमवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह के साथ समाप्त हुई।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *