Adani Group: अडानी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर 413 पन्नों का दिया जवाब, शेयरों में आई जोरदार तेजी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 30 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Adani Group: अडाणी समूह (Adani Group) की ओर से हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट का जवाब 413 पन्नों में देने के बाद, इसका असर ग्रुप के शेयरों पर दिखा है। अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट, ACC सीमेंट और अम्बुजा सीमेंट, ये चारों ही शेयर इंट्रा डे में जोरदार तेजी के साथ खुले।

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

ग्रुप ने 413 पन्नों का जवाब जारी किया। इसमें लिखा है कि अडाणी समूह पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। ग्रुप ने यह भी कहा कि इस रिपोर्ट का असल मकसद अमेरिकी कंपनियों के आर्थिक फायदे के लिए नया बाजार तैयार करना है। हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडाणी ग्रुप पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे बड़े आरोप लगाए गए थे।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने बाद ग्रुप की कंपनियों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अब अडाणी ग्रुप के इन चारों कंपनियों के शेयरों पर 10% का अपर सर्किट लगा है। फिलहाल अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5% से ज्यादा मजबूती के साथ 2900 रुपये के ऊपर ट्रेड करता दिख रहा है। इंट्रा डे में इसने 3,037.55 रुपये का लेवल भी छुआ है।

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

अपर सर्किट के बाद अडाणी पोर्ट का शेयर भी करीब 3% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल ये 614 रुपये पर है, इंट्रा डे में इसने भी 656.60 रुपये का हाई लगाया है। ACC भी इस समय अपर सर्किट के बाद 1.25% की तेजी का साथ ट्रेड कर रहा है। इंट्रा डे में इस शेयर ने भी 2,067.70 रुपये का हाई बनाया है।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *