Punjab Ex Deputy CM: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 30 Jan 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab Ex Deputy CM Om Parkash Soni Vigilance Team: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सोनी के घर पर विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने छापा मारा है। विजीलैंस टीम ने जहां ओपी सोनी की प्रॉपर्टी के कागजों की जांच की, वहीं प्रॉपर्टी असेसमेंट भी की गई है।

Punjab Ex Deputy CM: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम OP Soni विजिलेंस टीम के साथ
ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

विजीलैंस ब्यूरो की टीम पूर्व डिप्टी सीएम के होटल और फार्म हाऊस पहुंची। SSP विजिलेंस वरिंदर सिंह ने बताया कि ओपी सोनी की आमदनी से अधिक इनकम के संबंध में जो इंक्वायरी चल रही है, उस मामले में चंडीगढ़ से टीम पहुंची है। उनकी प्रॉपर्टी की असेसमेंट करवाई जा रही है। अभी तक जो प्रॉपर्टियां सामने आई हैं, उनकी जांच की जा रही है। भविष्य में भी जो प्रॉपर्टियां सामने आएंगी, उनकी भी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

SSP वरिंदर सिंह ने कहा कि आज टीमें उनके फार्म हाऊस व होटल के अलावा एक गोदाम में भी पहुंची है। अभी जांच चल रही है। वहीं ओपी सोनी अपने बैंक व प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट जमा करवा चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से दिसंबर 2022 को पूर्व डिप्टी सीएम के घर पर नोटिस दिया गया था। उसमें उन्हें आय संबंधी जानकारी व ब्योरा पेश करने के लिए कहा गया। इसमें 2017 से 2022 तक की आय की जांच की बात कही गई। इस दौरान उनसे उनकी प्रॉपर्टी का ब्योरा भी मांगा गया।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *