Chinese Kite String: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाइना डोर रखने वालों पर हो रही है FIR दर्ज, अब तक 56 लोग गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 30 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chinese Kite String: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सिंथेटिक सामग्री से बनी चाइना डोर की बिक्री, भंडारण और खरीद पर पाबंदी लगाने के आदेशों से एक हफ़्ते के उपरांत पंजाब पुलिस ने पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस घातक डोर के विरुद्ध जारी मुहिम को और तेज़ कर दिया है।

चाइना डोर बेचने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में साप्ताहिक विवरण साझे करते हुए आई.जी.पी. ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 50 एफ.आई.आर. दर्ज करके चाइना डोर के 1502 बंडल ज़ब्त किए और इस डोर को बेचने में शामिल 56 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

चाइना डोर के विरुद्ध मुहिम शुरू करने के उपरांत पंजाब पुलिस ने 19 दिसंबर, 2022 से अब तक 284 एफआईआर दर्ज करके चाइना डोर के कुल 12,866 बंडल ज़ब्त किए और 311 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस चाइना डोर को खरीदने/बेचने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करेगी। जि़क्रयोग्य है कि राज्य के सभी एसएचओ (SHO) को छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं कि जिससे उनके अधिकार क्षेत्र में कोई भी चाइना डोर ना बेच सके।

https://www.youtube.com/watch?v=ojJ35ioR0H0&ab_channel=DailySamvadPunjabi

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *