Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.53 लाख रुपए की नकदी के साथ 257 नशा तस्कर काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 30 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध चल रही निर्णायक जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने पिछले हफ्ते राज्य भर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 198 एफ.आई.आर. दर्ज करके, जिसमें 19 व्यापारिक मामले हैं, 257 नशा तस्करों/स्पलायरों को गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुखचैन सिंह गिल ने आज यहाँ अपनी साप्ताहिक प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस ने दोषियों के पास से 16.36 किलो हेरोइन, 6.70 किलो अफ़ीम, 1.94 क्विंटल भुक्की और 78,918 फार्मा ओपीऑयड्ज़ की गोलियाँ/कैप्सूल/टीके/शीशियों के अलावा 11.53 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

इसके साथ ही पिछले हफ़्ते, पंजाब पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन, 4.90 किलोग्राम अफ़ीम, 5.92 क्विंटल भुक्की और फार्मा ओपीऑयड्ज़ की 1.95 लाख गोलियाँ/कैप्सूल/टीके/शीशियों के अलावा 7.89 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद कर 241 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया था।

उन्होंने बताया कि 5 जुलाई, 2022 को भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए चलाई विशेष मुहिम के चलते पिछले हफ्ते के दौरान एन.डी.पी.एस. के मामलों में 12 और भगौड़े दोषियों को गिरफ़्तार किए जाने के साथ गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 648 हो गई है।

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

जि़क्रयोग्य है कि डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दी थीं कि वह हरेक मामले में, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से सम्बन्धित अगली-पिछली कडिय़ों की बारीकी से जाँच करें, चाहे किसी के पास से मामूली मात्रा में ही नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान द्वारा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा सरहदी राज्य से नशों पर रोक लगाने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाई गई है। डीजीपी ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्ती से आदेश दिए हैं कि उन्होंने सभी हॉटस्पॉट्स की पहचान की जाए जहाँ नशों का रुझान है।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *