Jalandhar News: जिला भाजपा ने फोटो जारी कर आम आदमी पार्टी की जॉइनिंग पर किया तीखा पलटवार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 31 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर ज़िला प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता में मीडिया को प्रेस नोट स्थानीय भाजपा कार्यालय से जारी किया गया। जिसमे जिला भाजपा द्वारा बीते कल रविवार को सर्किट हाऊस मे स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर,विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल समेत सभी प्रमुख आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा संदीप जोशी को पंजाब भाजपा स्पोर्ट्स सेल के महामंत्री बताकर आम आदमी पार्टी जॉइन करवाने को लेकर जिला भाजपा ने कांग्रेस विधानसभा उम्मीदवारों के पक्ष मे प्रचार प्रसार करने की फोटो जारी कर आम आदमी पार्टी की जॉइनिंग पर तीखा पलटवार कर निंदा की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

इस बारे जानकारी देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा झूठ बोलकर नगर निगम चुनावों में माहौल बनाने के लिए भाजपा नेताओं का नाम लेकर अपनी पार्टी की डूबती नैया पार करवाना चाहते है। क्योंकि जालंधर मे खराब हो चुकी कानून व्यवस्था व रुके हुए विकास कार्यों के चलते आम आदमी पार्टी जनता मे अपना विश्वास पुरी तरह खो चुकी है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

इसलिए नगर निगम चुनावों में वार्ड में खड़े करने के लिए आम आदमी पार्टी को उम्मीदवार तक नही मिल रहे है। जिसका डर उनको लोकसभा उपचुनाव व नगर निगम चुनावों मे साफ दिख रही हार को देख कर लग रहा है।

सभी भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि इस बार नगर निगम चुनावों में भाजपा केंद्र की विकासशील नीतियों को जनता तक लेकर जाएगी तथा जालंधर में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना परचम लहराएगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट), सरदार अमरजीत सिंह गोल्डी, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, वरुण कम्बोज (एडवोकेट), दाविंद्र भारद्वाज, गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत, अश्वनी भंडारी, मुनीश विज इत्यादि उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *