Punjab News: पंजाब में टैक्सी ड्राइवर को गोली मार के हत्या, सवारी छोड़ने जा रहा था मृतक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना/खन्ना (Khanna) में लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले रवि कुमार के तौर पर हुई। वारदात के बाद टैक्सी भी गायब है। जिससे यही आशंका है कि लूट की नीयत से वारदात के बाद लुटेरे हत्या करके गाड़ी लूटकर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

File photo of deceased Ravi Kumar.
File photo of deceased Ravi Kumar.

घर फोन करके बोला – पापा मुझे गोली लगी

रवि कुमार ने रात अपने परिवार वालों से कहा कि चंडीगढ़ से लुधियाना सवारी छोड़नी है। उसके पिता जय कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे फोन आया तो बेटा काफी परेशान लग रहा था।

15 मिनट बाद फिर फोन आता है कि पापा मुझे गोली लगी है। लोकेशन भेजी गई और आकर देखा कि बेटे की मौत हो चुकी थी। उसके गोलियां मारी गईं। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। रवि परिवार का इकलौता बेटा था।

Punjab News
Punjab News

डेढ़ साल पहले हुई शादी

जय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि की शादी हुई। चार महीने से रवि टैक्सी चलाने लगा था। वह ऑल्टो कार चलाता था। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। पत्नी पिंकी ने भी यही कहा कि उनके पति ने फोन करके घर यही बताया कि उसे गोली लगी है। उसके बाद कोई बात नहीं हुई।

Punjab News
Punjab News

अभी कुछ नहीं कह सकते- डीएसपी

समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे तुरंत मौके पर आए। सीआईए की टीम भी उनके साथ है। उन्होंने बताया कि गोलियां मारकर मर्डर किया गया है।

अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह लूटपाट का केस है या कोई अन्य। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। रवि का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उम्मीद है कि जल्द केस को ट्रेस करेंगे।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *